फ़ुर्क़त में वसलत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में - जौन एलिया

 

 

 




फ़ुर्क़त में वसलत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में

आशोब-ए-वहदत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



रूह-ए-कुल से सब रूहों पर वस्ल की हसरत तारी है

इक सर-ए-हिकमत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



बे-अहवाली की हालत है शायद या शायद कि नहीं

पर अहवालिय्यत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



मुख़्तारी के लब सिलवाना जब्र अजब-तर ठहरा है

हैजान-ए-ग़ैरत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



बाबा अलिफ़ इरशाद-कुनाँ हैं पेश-ए-अदम के बारे में

हैरत बे-हैरत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



मा'नी हैं लफ़्ज़ों से बरहम क़हर-ए-ख़मोशी आलम है

एक अजब हुज्जत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में



मौजूदी से इंकारी है अपनी ज़िद में नाज़-ए-वजूद

हालत सी हालत बरपा है अल्लाह-हू के बाड़े में


 

 

 

Post a Comment

0 Comments