| मैं तो झोंका हूँ हवाओं का उड़ा ले जाऊँगा |
| जागती रहना, तुझे तुझसे चुरा ले जाऊँगा |
| हो के क़दमों पर निछावर फूल ने बुत से कहा |
| ख़ाक में मिल कर भी मैं ख़ुश्बू बचा ले जाऊँगा |
| कौन-सी शै तुझको पहुँचाएगी तेरे शहर तक |
| ये पता तो तब चलेगा जब पता ले जाऊँगा |
| क़ोशिशें मुझको मिटाने की मुबारक़ हों मगर |
| मिटते-मिटते भी मैं मिटने का मज़ा ले जाऊँगा |
| शोहरतें जिनकी वजह से दोस्त-दुश्मन हो गए |
| सब यहीं रह जाएंगी मैं साथ क्या ले जाऊँगा |
0 Comments