| पल भर
में जीवन महकायें |
| पल भर
में संसार जलायें |
| कभी धूप
हैं, कभी छाँव हैं |
| बर्फ
कभी अँगार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
|
| बचपन के
जाते ही इनकी |
| गँध बसे
तन-मन में |
| एक
कहानी लिख जाती हैं |
| ये सबके
जीवन में |
| बचपन की
ये विदा-निशानी |
| यौवन का
उपहार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
|
| इनके
निर्णय बड़े अजब हैं |
| बड़ी
अजब हैं बातें |
| दिन की
कीमत पर, |
| गिरवी
रख लेती हैं ये रातें |
| हँसते-गाते
कर जाती हैं |
| आँसू का
व्यापार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
|
| जाने
कैसे, कब कर बैठें |
| जान-बूझकर
भूलें |
| किसे
प्यास से व्याकुल कर दें |
| किसे
अधर से छू लें |
| किसका
जीवन मरूथल कर दें |
| किसका
मस्त बहार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
|
| इसकी
खातिर भूखी-प्यासी |
| देहें
रात भर जागें |
| उसकी
पूजा को ठुकरायें |
| छाया से
भी भागें |
| इसके
सम्मुख छुई-मुई हैं |
| उसको
हैं तलवार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
|
| राजा के
सपने मन में हैं |
| और
फकीरें संग हैं |
| जीवन
औरों के हाथों में |
| खिंची
लकीरों संग हैं |
| सपनों-सी
जगमग-जगमग हैं |
| किस्मत-सी
लाचार |
| लड़कियाँ
जैसे पहला प्यार..... |
<< Prev Home Poetry List Next >>
0 Comments