| सब तमन्नाएँ हों पूरी कोई ख़्वाहिश भी रहे |
| चाहता वो है मोहब्बत में नुमाइश भी रहे |
| आसमाँ चूमे मिरे पँख तिरी रहमत से |
| और किसी पेड़ की डाली पे रिहाइश भी रहे |
| उस ने सौंपा नहीं मुझ को मिरे हिस्से का वजूद |
| उस की कोशिश है कि मुझ से मिरी रंजिश भी रहे |
| मुझ को मालूम है मेरा है वो मैं उस का हूँ |
| उस की चाहत है कि रस्मों की ये बंदिश भी रहे |
| मौसमों से रहें 'विश्वास' के ऐसे रिश्ते |
| कुछ अदावत भी रहे थोड़ी नवाज़िश भी रहे |
0 Comments